फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार: 10वीं में अंग्रेजी और 12वीं में फिजिक्स की दे रहे थे परीक्षा, अब जाएंगे जेल

Wed, 01 Mar 2023 04:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में जांच के दौरान दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए हैं। एक चचेरे भाई की जगह अंग्रेजी की परीक्षा दे रहा था। तो दूसरा भौतिक विज्ञान की परीक्षा में बैठा था। केंद्र व्यवस्थापक ने पुलिस को बुलाकर दोनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हाईस्कूल की अंग्रेजी और इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान की परीक्षा में फर्जी छात्र पकड़े गए हैं। एक अपने चचेरे भाई की जगह परीक्षा दे रहा था। तो दूसरा भोतिक विज्ञान की परीक्षा में बैठा था। केंद्र व्यवस्थापक ने जांच के दौरान उसे पकड़ लिया। उन्होंने थाने में सूचना देकर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। फर्जी छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक युवक को विभागीय कार्रवाई के बाद जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन


मामला औंछा थाना क्षेत्र के ज्योंती कस्बा स्थित वीरेंद्र भारतीय इंटर कॉलेज का है। यहां बुधवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। परीक्षा सुबह आठ बजे से शुरू हुई। केंद्र व्यवस्थापक उमेश कुमार आंतरिक सचलदल के साथ निरीक्षण कर रहे थे। वह कक्ष संख्या 16 में पहुचे तो अनुक्रमांक 1230147050 पर परीक्षार्थी ओमशरन पुत्र नृपत सिंह के स्थान पर परीक्षा दे रहे युवक पर कुछ शक हुआ। उसके प्रवेश पत्र का केंद्र पर उपलब्ध फोटोयुक्त कॉपी से मिलान किया गया तो मेल नहीं खाया। 

केंद्र व्यवस्थापक ने पुलिस के सुपुर्द किया

उन्होंने पूछा तो युवक पहले तो अपने को ओमशरन ही बताता रहा था। लेकिन, जब दबाव बनाया गया तो उसने सच स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसका नाम रविंद्र सिंह पुत्र हाकिम सिंह है। वह अपने चचेरे भाई की जगह परीक्षा देने आया है। इस पर केंद्र व्यवस्थापक ने पुलिस बुलाकर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया। 

इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान की परीक्षा में भी एक पकड़ाया

शाम की पाली में इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान की परीक्षा थी। इस दौरान घिरोर थाना क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज, बादशाहपुर में केंद्र व्यवस्थापक जांच कर रहे थे। जांच के दौरान शिवम कुमार, निवासी नगला धीप के स्थान पर शनि, निवासी कासगंज, कोसमा पेपर दे रहा था। इसकी जानकारी एसडीएम एसएन शर्मा को दी गई। सूचना पर एसडीएम व तहसीलदार परीक्षा केंद्र पहुंचे और जांच की। इसके बाद केंद्र व्यवस्थापक जयपाल सिंह ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। उसे पुलिस को सौंप दिया।

आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान वीरेंद्र भारतीय इंटर कॉलेज, ज्योंती और किसान इंटर कॉलेज, बादशाहपुर से एक-एक युवक को चेचेरे भाई के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। केंद्र व्यवस्थापक ने युवक के विरुद्ध थाना औंछा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें