फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में सौरिंख निवासी युवक की मौत

Fri, 25 Nov 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
हादसे में सौरिंख निवासी युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सौंरिख मार्ग पर शुक्रवार दोपहर डग्गामार बस ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में सौरिंख निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तो बिछवां थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार घायल हो गया। तो भोगांव में बस कार की टक्कर से चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जिला कन्नौज के सौंरिख निवासी सुनील कुमार (20) शुक्रवार दोपहर थाना क्षेत्र के गांव सभापुर रिश्तेदारी में आया था। शुक्रवार दोपहर को वह बाइक से घर वापस जा रहा था। तभी गांव गुलरियापुर के समीप एक डग्गामार बस ने चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
तो बिछवां थाना क्षेत्र के गांव बदनपुर निवासी सतीश जाटव कसबा में सब्जी बेचने का काम करता है। शुक्रवार सुबह वह साइकिल से सब्जी बांट रहा था। तभी सुल्तानगंज के समीप भोगांव की ओर से आ रहे ट्रक की टक्कर से सतीश के अलावा समीप ही खडे़ नगला कुंदन निवासी गौरव भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को भर्ती कराया।
विज्ञापन

भोगांव में शुक्रवार सुबह नगर स्थित सेंट थॉमस विद्यालय की बस कसबा से बच्चों को लेकर विद्यालय आते समय कार से टकरा गई। हादसे में कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे में छात्र ऋषभ, सोमेश और कार चालक राहुल निवासी औंछा जख्मी हो गए।   

गुस्साई भीड़ ने डग्गामार बस चालक को धुना

जिला अस्पताल के बाहर शुक्रवार सुबह डग्गामार बस चालक ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दी। इससे गुस्साए लोगों ने बस चालक की धुनाई कर दी।
आवास विकास कालोनी निवासी छात्र अतुल कुमार साइकिल से घर जा रहा था। साइकिल जब जिला अस्पताल के बाहर पहुंची तभी पीछे से आ रहे डग्गामार बस चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद छात्र सड़क पर गिर गया मगर चालक ने को नहीं रोका। वहां मौजूद लोगों ने सड़क पर गिरे छात्र को बस की चपेट में आने से बचा लिया मगर उसकी साइकिल पहिए के नीचे आकर कुचल गई। चालक की इस लापरवाही पर गुस्से में आई भीड़ ने जिला अस्पताल से कुछ कदम की दूरी पर बस का घेराव कर रोक लिया। भीड़ में शामिल युवक बस पर चढ़ गए। उन्होंने चालक की पिटाई शुरू कर दी। कुछ देर बाद लोगों के समझाने पर युवकों ने चालक को छोड़ दिया। सड़क पर हो रहे इस हंगामे के चलते वहां तमाशबीनों की भीड़ जुट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें