फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कांवड़ यात्रा में शामिल युवक की माैत..बाइक से गिरकर गई जान, दो साल पहले हुई थी शादी; परिवार में मचा कोहराम

Mon, 28 Jul 2025 06:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

कांवड़ भरने गए युवक की बाइक से गिरने पर दर्दनाक माैत हो गई। युवक की दो साल पहले ही शादी हुई थी। पिता की पहले ही माैत हो चुकी है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
ब्रजेश का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बरनाहल के गांव औरंगाबाद निवासी युवक की रविवार को कांवड़ यात्रा के दौरान बाइक से गिरने की वजह से मौत हो गई। सूचना पर परिजन शव लेने के लिए एटा रवाना हो गए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी 25 वर्षीय ब्रजेश कुमार रविवार को कांवड़ भरने गए थे। करीब 57 लोगों का जत्था बाइक व अन्य वाहनों से रवाना हुआ था। ब्रजेश गांव के रहने वाले विनय कश्यप की बाइक पर पीछे झंडा लेकर बैठा था। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

जत्था एटा-कासगंज मार्ग पर मिरहची थाना क्षेत्र में पहुंचा, तभी हाथ में पकड़े झंडे को ब्रजेश ने दूसरे बाइक सवार को पकड़ाने का प्रयास किया। संतुलन बिगड़ने से ब्रजेश बाइक से नीचे सड़क पर गिर गया। मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सभी साथी बगैर कांवड़ भरे ही वापस आ गए। सोमवार को गमगीन माहौल के बीच शव का अंतिम संस्कार किया गया।

दो साल पहले हुई थी ब्रजेश की शादी
एटा में हुए हादसे में जान गंवाने वाले ब्रजेश मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। दो साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। पिता की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। हादसे में पति को खोने के बाद सरोज का रो-रोकर बुरा हाल है।

">http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें