फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी की हालत नाजुक; भतीजी भी घायल

Wed, 24 Jan 2024 08:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी पत्नी की हालत नाजुक है। भतीजी भी घायल हुई थी। उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की शाम किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में फिरोजाबाद निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया। हादसे में भतीजी भी जख्मी हो गई। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन


फिरोजाबाद जिले के जसराना थाना क्षेत्र के नगला केकन गांव निवासी विजय पाल राजपूत (38) की सलहज की मृत्यु हो गई थी। वह पत्नी ममता देवी के साथ सोमवार को शोक व्यक्त करने के लिए ससुराल ललूपुर प्रसादपुर सदर कोतवाली मैनपुरी आए थे। मंगलवार शाम को पत्नी ममता देवी और भतीजी रेखा देवी निवासी गांव मझेरा थाना जसराना के साथ बाइक से वापस लौट रहे थे। 

दन्नाहार थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर गांव के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में विजय पाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से ममता देवी को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। घायल भतीजी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें