मैनपुरी-सिरसागंज मार्ग पर रामनगर नहर पुल की मोड़ पर पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा। ट्रैक्टर का पहिया युवक के ऊपर से निकल गया। उसकी माैके पर ही माैत हो गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र में सिरसागंज मार्ग के रामनगर नहर पुल पर सड़क हादसे में एक युवक की माैके पर ही माैत हो गई। माैके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी राघव पुत्र सुनील कुमार (22 वर्ष) बल्लभगढ़ में रहकर नौकरी करते थे। दीपावली पर वह घर आए थे। बल्लभगढ़ वापस जाने के लिए सुबह दस बजे अपने घर से अपने चाचा के साथ स्कूटी पर बैठकर मैनपुरी जा रहे थे। रास्ते में मैनपुरी-सिरसागंज मार्ग पर रामनगर नहर पुल की मोड़ पर पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर से राघव सड़क पर गिर पड़े।
ट्रैक्टर का पहिया युवक के ऊपर से निकल गया। युवक की माैके पर ही माैत हो गई। वहीं स्कूटी चला रहे उनके चाचा अनिल चौहान घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। राघव की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। उनकी पत्नी तनु दीपावली पर अपने पति के साथ घर नहीं आई थी।