फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज के बाद मौत: 22 वर्षीय युवक का फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 12 Nov 2026 07:44 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के अवागढ़ में 22 वर्षीय युवक का भाई दूज के अगले दिन शव फंदे पर लटका मिला। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 
 
विज्ञापन
विलाप करते घरवाले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
ग्राम पंचायत अवागढ़ देहात के गांव मडपुरा में गुरुवार सुबह एक 22 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गांव मडपुरा निवासी बीरे सिंह के दो पुत्र थे। बड़े पुत्र संतोष कुमार की लगभग तीन वर्ष पूर्व एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद वह एक बेटी को पीछे छोड़ गया था। बताया जा रहा है कि बड़े भाई की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी अपने देवर तीरथ पाल के साथ रह रही थी। परिवार के अन्य सदस्य गांव में ही एक अलग मकान में रहते थे। यह भी बताया गया है कि तीरथ पाल की भाभी कुछ दिन पूर्व अपने मायके चली गई थी, जिसके बाद तीरथ पाल घर में अकेला रह रहा था।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह लगभग 6:30 से 7 बजे के बीच, जब परिजनों ने घर के कमरे का दरवाजा खोला तो उन्होंने तीरथ पाल पुत्र बीरे सिंह को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। यह भयावह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए।

ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 पर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने स्थानीय थाने को सूचित किया, जिसके बाद थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस पंचनामा की कार्रवाई कर रही है। युवक द्वारा यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया गया, इसका अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें