फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा के सामने भतीजे की दर्दनाक माैत: ऊपर से निकल गया ट्रैक्टर का पहिया, एक साल पहले हुई थी शादी

Thu, 12 Nov 2026 05:16 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी-सिरसागंज मार्ग पर रामनगर नहर पुल की मोड़ पर पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा। ट्रैक्टर का पहिया युवक के ऊपर से निकल गया। उसकी माैके पर ही माैत हो गई।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र में सिरसागंज मार्ग के रामनगर नहर पुल पर सड़क हादसे में एक युवक की माैके पर ही माैत हो गई। माैके पर पहुंची पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी राघव पुत्र सुनील कुमार (22 वर्ष) बल्लभगढ़ में रहकर नौकरी करते थे। दीपावली पर वह घर आए थे। बल्लभगढ़ वापस जाने के लिए सुबह दस बजे अपने घर से अपने चाचा के साथ स्कूटी पर बैठकर मैनपुरी जा रहे थे। रास्ते में मैनपुरी-सिरसागंज मार्ग पर रामनगर नहर पुल की मोड़ पर पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर से राघव सड़क पर गिर पड़े। 

ट्रैक्टर का पहिया युवक के ऊपर से निकल गया। युवक की माैके पर ही माैत हो गई। वहीं स्कूटी चला रहे उनके चाचा अनिल चौहान घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। राघव की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। उनकी पत्नी तनु दीपावली पर अपने पति के साथ घर नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें