फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: आलू उबालते समय हीटर से लगा करंट...युवक की दर्दनाक मौत, दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Wed, 31 Dec 2025 07:40 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

युवक ठेला लगाकर गांव में चाट बेचता था। इसके लिए हीटर पर आलू उबाल रहा था। तभी युवक करंट की चपेट में आ गया। परिजन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना किशनी क्षेत्र के नगला मदारी में आलू उबालते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। हीटर के करंट से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजन ने बिना कोई पुलिस कार्रवाई किए युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


कुरसंडा ग्रामसभा के नगला मदारी निवासी 25 वर्षीय विवेक शाक्य चाट का ठेला लगाकर गांव में बेचता था। बुधवार को तड़के सुबह 3.30 बजे वह चाट तैयार करने के लिए विद्युत हीटर पर आलू उबाल रहा था। उसी समय विवेक करंट के संपर्क में आकर तड़पने लगा। परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवेक की मौत से परिजन में कोहराम मच गया।

घर का अकेला कमाने वाला होने के कारण उसके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पत्नी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी दो बेटियां पांच वर्षीय नित्या व दो वर्षीय पलक है। शमशेरगंज विद्युत उपकेंद्र के जेई विवेक कुशवाहा ने घटना की सूचना थाने पर दी है।
विज्ञापन


एसडीएम किशनी गोपाल शर्मा ने बताया कि मृतक के नाम जमीन नहीं है। इसलिए किसान दुर्घटना बीमा का लाभ नहीं मिल पाएगा। लेखपाल को मौके पर भेजेंगे। अगर किसी योजना में संभव होगा तो मदद कराई जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें