फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सड़क पर युवक-युवती कर रहे थे ऐसी हरकत...लोगों को आ गई शर्म, पिता का खाैल उठा खून; लड़के काे सिखाया सबक

Mon, 05 May 2025 07:10 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

सड़क पर प्रेमी जोड़ा आपत्तिजनक हरकत कर रहा था। लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। लड़की के पिता को फोन कर दिया। माैके पर पहुंचे पिता ने युवक की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। पुलिस माैके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
lover/couple demo - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में ईशन नदी पुल पर सोमवार की दोपहर एक प्रेमी जोडे़ को लोगों ने आपत्तिजनक हरकत करते हुए पकड़ा। जानकारी करने के बाद युवती के पिता को फोन पर सूचना दी। कुछ देर बाद युवती का पिता मौके पर पहुंचा और युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। इस दौरान वहां तमाशबीनों की भीड़ एकत्र हो गई। माैके पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले गई।
विज्ञापन


 

कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की दोपहर को ईशन नदी पुल के पास लोगों ने एक युवक-युवती को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो पास जाकर पूछताछ की। लोगों को देख कर दोनों सहम गए। लोग समझ गए कि वह प्रेमी जोड़ा है। युवती से उसके पिता का नंबर लेकर फोन पर सूचना दी। 

ये भी पढ़ें-UP: घर में से आ रही थी बदबू...पड़ाेसियों ने बुलाई पुलिस, अंदर का दृश्य देखकर कांप गई लोगों की रूह

कुछ देर बाद युवती के पिता वहां आ गए और युवक को सामने देख गुस्से में आगबबूला हो गए। युवक को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर यूपी 112 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ कर कोतवाली ले गए। 

ये भी पढ़ें-UP: दंपती में हो रही थी कलह...ससुराल से बेटी को लेने गई मां का किया ऐसा हश्र, कांप गया कलेजा; इस हाल में मिली
विज्ञापन

युवती के पिता से थाने आकर तहरीर देने की बात कही। काेतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पकडे़ गए युवक का शांतिभंग में चालान किया गया। वहीं युवती अपने बहनोई के यहां फिरोजाबाद चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें