समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव का 70वां जन्म दिवस जिले भर में सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।
आवास विकास कालोनी स्थित पार्टी कार्यालय पर नेताओं ने कहा कि सपा में वरिष्ठ नेताओं के साथ ही युवाओं को भी वरीयता दी जा रही है। जयसिंह कश्यप, आरपी श्रीवास्तव, सूरजसिंह यादव, नसीर वारसी, वंदना यादव, सुमन दिवाकर, संतोषी मिश्रा, नदीम इलाही, सुखवीर सिंह यादव आदि मौजूद थे।
किशनी ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख किशनी मीरादेवी के पति इंजीनियर रामपाल यादव तथा कार्यकर्ताओं ने 11 किलो का केक काटा। प्रधानसंघ के ब्लाक अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव, जगराम सिंह यादव, रामबीर, डैनी यादव, रणजीत सिंह यादव, राजीव यादव आदि मौजूद थे।
बरनाहल ब्लाक सभागार में हुए कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख रमाकांती यादव, प्रतिनिधि आरएस यादव ने संयुक्त रूप से 11 किलो का केक काटा। राजेंद्र सिंह यादव, सर्वेश कुमार, धर्मेंद्र यादव, केदार सिंह, शिव
कुमार, दीपक यादव, अनी यादव, अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे।
ब्लाक सुल्तानगंज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य ऋषि यादव, देवकुमार उर्फ देवू यादव, पूर्व प्रधान बाबूसिंह, मोहम्मद हमीद, जीतू दिवाकर, हेमेंद्र सिंह यादव, प्रधान संघ के अध्यक्ष स्वदेश कुमार यादव, मिलाप सिंह यादव, रामनाथ यादव आदि मौजूद थे।
करहल में हुए कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं ने रामगोपाल यादव का जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर सुभाष चंद्र यादव, डा. रामकुमार यादव, एमएलसी अरविंद यादव, मानिकचंद्र यादव, राहुल यादव, बिल्लू यादव आदि मौजूद थे।
भोगांव में रामगोपाल यादव के जन्मदिन पर हुए कार्यक्रम में नसरीन बानो, अकबर कुरैशी, रामऔतार यादव, संजीव यादव, रावलसिंह यादव, गुलजार अहमद, मनोज दीक्षित, उपमा दीक्षित, आदि मौजूद थे।