फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग जीवन जीने की एक कला: राजकुमार

Tue, 19 Apr 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
लोगों को बताया योग का सही तरीका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के दौरान मंगलवार को कादंबरी मंच पर पतंजलि योग समिति की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने शिविर में योग करने का तरीका बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक राजकुमार यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि योग जीवन जीने की एक कला है। यह एक ऐसा साधन है जिसे हम अपना कर स्वयं और पूरे राष्ट्र को स्वस्थ कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि संस्था के सदस्य स्कूल, कालेजों में बच्चों को योग की जानकारी देने के साथ ही उन्हें संस्कारवान बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि लोहिया पार्क में योग शिविर के आयोजन में जो भी सहयोग होगा वह करेंगे। शिविर में अपर जिलाधिकारी सूर्य मणिलाल चंद्र ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हम जैसे सोचेंगे वैसा ही बनेंगे। हम अपनी मानसिकता को बड़ा रखें। लक्ष्य बनाकर उसे पाने का प्रयास करें तो निश्चित ही कामयाब होंगे। डा. राकेश गुप्ता, डा. शील कुमारी, श्रीदेवी, कुसुम श्रीवास्तव, विमला दुबे, वैशाली गुप्ता आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डा. चंद्र मोहन सक्सेना ने किया। इस अवसर पर प्रमोद सक्सेना, रमेश दुबे, राजू रंगशाला, प्रवीन सक्सेना, धीरेंद्र चौहान, चंद्र प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें