फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था पटरी पर लाने को मांगे सुझाव

Tue, 08 Nov 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
‌निरीक्ष्‍ाण्‍ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए एसपी ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में बैठक कर लोगों से इसके निस्तारण के सुझाव मांगे। इस दौरान जाम, अतिक्रमण आदि समस्याओं को लेकर रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख चौराहों पर लगने वाला जाम राहगीरों के साथ ही स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बनता है। पूरे शहर की यातायात व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। दुकानदारों ने सड़कों पर सामान रखकर मार्ग को सकरा कर दिया। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी सुनील सक्सेना की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोगों ने समस्याओं को प्रमुखता से रखा।
एसपी ने सभी समस्याओं को सुनने के बाद लोगों से निस्तारण के लिए सुझाव मांगे। बैठक में प्रबुद्धजन के अलावा, स्कूल प्रबंधक, समाजसेवी, एजेंसी संचालक, नगर पालिका आदि विभागीय अधिकारियों ने लोगों से आमने-सामने बात कर समस्या को हल किए जाने की रणनीति तैयार की। एसपी ने कहा कि नगर के ज्योंति तिराहा, क्रिश्चियन तिराहा, तांगा स्टैंड पर सबसे अधिक जाम के हालात बनते हैं। वहां प्रत्येक स्पॉट पर पांच-पांच पुलिसकर्मी तैनात कर बडे़ वाहनों के प्रवेश पर निर्धारित समयावधि तक रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम के नेतृत्व में अतिक्रमण की समस्या से निपटने के लिए अभियान चलाया जाएगा, इसमें व्यापार मंडल सहयोग करेगा। इस मौके पर सैंट मैरी की प्रधानाचार्य मनोरमा दास, सुदिति ग्लोबल एकेडमी के डायरेक्टर डॉ. राममोहन, व्यापार मंडल के नेता रामबाबू कुशवाह आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें