फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर लेखपालों ने किया कार्य

Fri, 19 Aug 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर लेखपालों ने किया कार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उप्र लेखपाल संघ ने शुक्रवार को सभी तहसीलों में कार्य दिवस में विरोध जताते हुए काली पट्टी बांधकर कार्य किया। निर्णय लिया 23-29 अगस्त तक कार्य बहिष्कार कर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

 शुक्रवार को दूसरे चरण में सभी तहसीलोें में लेखपालों ने कार्य दिवस में काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए कार्य किया। जिलाध्यक्ष महेशचंद्र यादव ने कहा लेखपालों की एसीपी विसंगति दूर करने, लेखपाल का नाम राजस्व उपनिरीक्षक करने, लेखपाल का कैडर जिला स्तरीय करने, पांच लेखपालों पर एक राजस्व निरीक्षक की तैनाती करने, लेखपालों को लैपटॉप दिए जाने, लेखपालों को पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ दिए जाने की मांगों पूरी कराने के लिए लेखपाल आंदोलन कर रहे हैं। मंत्री आदित्य कुमार दीक्षित ने कहा सभी तहसीलों के लेखपाल 23-29 अगस्त तक मुख्यालय पर कार्य बहिष्कार करने के साथ ही प्रदर्शन कर धरना देंगे। इस मौके पर रनवीर सिंह, ब्रहमानंद पाल, चंद्रपाल सिंह, उदयवीर सिंह, जयदीप कश्यप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें