फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत करें महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पुलिस लाइन में 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के संबंध में सोमवार को आरसी महिला डिग्री कॉलेज में लघु विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रीति गिरि ने बताया कि महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ प्रत्येक महिला को आवाज उठाने के लिए हिम्मत करनी होगी। उन्हें विधिक कानूनों के बारे में और अपने अधिकारों के बारे में जानना चाहिए। छात्राओं को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। उनको लोगों के बीच बात करना जरूरी है। इससे उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा वह अपने आत्म विश्वास के साथ समाज में अपनी बात रख सकती हैं।
उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराता है। इसके लिए कार्यालय में पीएलवी होते हैं। जो अलग-अलग सरकारी क्षेत्रों में तैनात किए जाते हैं। इनके माध्यम से लोग विधिक सहायता का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क खोली गई है। जहां महिलाओं की समस्या सुनने के लिए महिलाएं उपस्थिति होती हैं। महिलाएं बिना डरे अपनी शिकायत कर सकती हैं। प्राचार्य शेफाली यादव, सविता सेंगर, संयोजक राजीव यादव, पीएलवी रश्मि शाक्य, संदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें