फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दवा लेकर घर लौट रही महिला को रास्ते में रोका, तीन घंटे तक कमरे में बंधक बनाकर पीटा

Sun, 13 Aug 2023 12:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में दवा लेकर घर लौट रही महिला को दबंगो ने रास्ते में रोक लिया। उसे तीन घंटे तक कमरे में बंधक बनाकर पीटा। उस पर एक युवक को शराब पिलाने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
थाना करहल, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बाजार से दवा लेकर घर आ रही एक महिला को आरोपियों ने पकड़ने के बाद कमरे में बंद कर दिया। तीन घंटे तक बंद रख उसकी पिटाई की गई। उस पर एक युवक ने शराब पिलाने का आरोप लगाया गया। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना करहल थाना क्षेत्र के नानमई गांव की है। गांव निवासी गुड़िया 10 अगस्त बाजार से दवा लेकर घर लौट रही थी। तभी रास्ते में गांव निवासी ज्ञानेश और विवेक में उसे पकड़ लिया। घर के कमरे में ले जाकर बंद कर दिया और लात घूंसों से उसकी पिटाई की। तीन घंटे तक उसे कमरे में बंधक रखा गया। 

यह भी पढ़ेंः- होटल में इस हाल में मिले युवक-युवतियां: हाथ जोड़े कोई पड़ा पैरों से, लड़कियों को शर्त पर जाने दिया; फंसे लड़के
विज्ञापन
विज्ञापन


उस पर आरोप लगाया कि वह पुत्र को शराब पिलाती है। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस को बुला लिया। उन्हें बताया कि महिला घर से भाग कर जा रही थी। उक्त घटना के बाद गुड़िया की ओर से आरोपियों खिलाफ थाने में तहरीर दी गई। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें