उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवती घर छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। वह पिता के मान के साथ ही घर का सामान भी साथ ले गई। मजदूर पिता ने बताया कि लेंटर डलवाने के लिए रखे रुपये आदि लेकर गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला दन्नाहार थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री 22 जुलाई को अभिषेक उर्फ सोनू के साथ चली गई। पुत्री की हर जगह तलाश की लेकिन कहीं कोई पता नहीं लग सका।
यह भी पढ़ेंः- श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास चला बुलडोजर: 'जगह को खाली कर दें, यहां बने घर ढहाए जाएंगे', सुनकर सन्न रह गए लोग
बताया कि बेटी खुद तो गई ही घर का लेंटर पड़वाने के लिए रखे हुए 1.50 लाख रुपये भी निकाल कर ले गई। वह सोने की झुमकी, अंगूठी, पायल आदि भी साथ ले गई है। अभी तक आरोपी का ताऊ बेटी को वापस लाने को लेकर गुमराह करता रहा। लेकिन बेटी को कोई पता नहीं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।