फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: विपक्षी को फंसाने के लिए महिला ने रची ऐसी साजिश, वीडियो से खुला राज... तो पुलिस भी रह गई हैरान

Tue, 27 Aug 2024 06:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में विपक्षी को फंसाने के लिए महिला ने साजिश रची। घटना का वीडियो से राज खुल गया। वीडियो देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। 
विज्ञापन
woman demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में महिला ने विपक्षी को फंसाने के लिए खुद ही अपने कपड़े फाड़ डाले। देख लेने की धमकी देते हुए मौके से चली गई। इसके बाद एसपी कार्यालय में झूठी शिकायत भी दे दी। महिला की इस हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद सच्चाई सामने आ चुकी है। पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दी है।

विज्ञापन


मामला घिरोर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव में ट्यूबवेल की लाइन अलग करने का काम चल रहा है। ठेकेदार ने ट्रांसफॉर्मर के नीचे अर्थिंग का तार लगवाया था, जिसे गांव के ही आरोपी फावड़े से तोड़ने लगे। जब गांव के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपी तीनों भाई आग बबूला हो गए और हाथापाई करने लगे। तभी आरोपी पक्ष की एक महिला वहां आई और देख लेने की धमकी देते हुए अपने कपड़े फाड़ डाले। 

विपक्षी को देख लेने की धमकी देते हुए वहां से चली गई। महिला ने एसपी कार्यालय पहुंच कर पीटने व छेड़छाड़ आदि की झूठी शिकायत भी दे दी। खुद के कपड़े फाड़ने वाली महिला का सच तब सबके सामने आया, जब मंगलवार को उसके कपड़े फाड़ने की हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। अब पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में महिला के विरुद्ध झूठी शिकायत करने की शिकायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें