उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दिव्यांग पत्नी की हत्या उसके पति ने ही बेरहमी से पीटकर की थी। पुत्र की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को आरोपी पति को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
घटना थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव गांगसी की है। गांव निवासी प्रेमा देवी (60) का शव सोमवार को घर में पड़ा मिला था। सिर पर चोट के निशान थे। संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। ग्रामीण पति विनोद पर ही हत्या करने का आरोप लगा रहे थे।
इस बीच मृतका के पुत्र चमनदीप ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस को बताया कि मां प्रेमा देवी को पिता विनोद कुमार ने बेरहमी से पीटा। जिस वजह से मां की मौके पर ही मौत हो गई। मां के हत्यारोपी को वह हर हाल में सजा दिला कर रहेगा।
विज्ञापन
पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दबिश देकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर पुलिस थाने लेकर आई। चालान करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। वहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।