सराफा की दुकान से पार की सोने की चेन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी के सदर बाजार सुनार गली स्थित एक सराफ की दुकान पर मंगलवार को खरीदार बनकर पहुंची महिला अपने पुरुष साथी के सहयोग से सोने की चेन चोरी कर ले गई। वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी सुभाष चंद्र सोलंकी की सदर बाजार सुनार गली में सराफा की दुकान है। मंगलवार को दुकान पर एक महिला और पुरुष दुकान पर आए। उन्होंने सोने की चेन दिखाने के लिए कहा, जब वह चेन दिखा रहे थे।