पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के संबंध उसके बड़े मामा से बन गए थे। जानकारी होने पर उसने विरोध किया लेकिन दोनों नहीं माने और बात करते रहे। 10 जनवरी को वह ट्रक लेकर फरीदाबाद गया था। घर पर पत्नी के अलावा उसकी सास और बच्चे ही थे। इस दौरान उसकी सास ने पत्नी को अपने मामा ससुर से फोन पर बात करते पकड़ लिया और दोनों को फटकार भी लगाई। 11 जनवरी की सुबह छोटे मामा ने उसे फोन कर बताया कि उसकी पत्नी का शव पेड़ पर लटका मिला है।
पीड़ित ट्रक चालक ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह घर पहुंचा तो बच्चों ने बताया कि रात को मम्मी धर्मेंद्र मामा से बात कर रही थीं। इसके बाद कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर कहीं चली गईं। इसके बाद वह लोग सो गए थे। सुबह जब उठे तो मम्मी घर पर नहीं मिलीं। इसके बाद ट्रक चालक का शक मामा पर और गहरा गया।
अभी भी सवालों को जवाब का इंतजार
करहल पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में आरोपी मामा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है, मगर कई सवाल ऐसे हैं, जिनको जवाब का इंतजार है। घटना की रात को बच्चों को घर में बंद कर महिला आरोपी से मिलने गई थी तो ऐसा क्या हुआ कि उसने महिला की गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्या के पीछे आखिर क्या वजह रही, इन सभी सवालों के जवाब अब आरोपी मामा ससुर धर्मेंद्र की गिरफ्तारी के बाद ही मिल सकेंगे।
मृतका के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें तलाश कर रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
-राहुल मिठास, एसपी ग्रामीण
ये भी पढ़ें-
Agra News: कार और बाइक की आमने-सामने से टक्कर...15 फीट उछलकर गिरे युवक, एक की माैत; साथी गंभीर रूप से घायल