फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आरोपी की तलाश में गए सिपाही ने नहा रही महिला से की अश्लील हरकत, वर्दी का खौफ दिखाकर हड़पना चाहता जमीन

Sat, 01 Jun 2024 07:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

आरोपी की तलाश में गए सिपाही ने नहा रही महिला से अश्लील हरकत की। वर्दी का खौफ दिखाकर उसकी जमीन हड़पना चाहता है। 
विज्ञापन
crime a - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। उसने असरोही चौकी पर तैनात सिपाही पर अश्लील हरकत का आरोप लगाया। बताया कि सिपाही ने घर आकर पति को धमकाया। उन पर जमीन बेचने को लेकर दबाव बना रहा है। सीओ करहल ने बताया कि उपलब्ध कराई गई ऑडियो की जांच कराई जा रही है। सत्यता के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


करहल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 29 मई की सुबह वह नहा रही थी। तभी असरोही चौकी पर तैनात एक सिपाही वहां आया। उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। वह भागकर अपने कमरे में चली गई। आरक्षी भी पीछे से आ गया। विरोध करने पर पति को उठाकर ऊपर वाले कमरे में ले गया। 

पति से कहा कि तेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज है। अगर तू 20 हजार रुपये दे देगा तो एफआईआर कटवा देगा। पति ने 10 हजार रुपये दे दिए। शाम को 10 हजार रुपये देने की बात कही। जब शाम को रुपये नहीं पहुंचाए तो आरक्षी ने फोन कर पति से गाली गलौज की। इसकी ऑडियो भी उनके पास मौजूद है। 
विज्ञापन


आरोपी आरक्षी पति पर दबाव बनाकर ससुर के नाम की जमीन अपने नाम कराना चाहता है। पुलिस का भय दिखाकर मुफ्त में जगह लेना चाहता है। इस शिकायत को लेकर सीओ करहल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला की ओर से उपलब्ध कराई गई ऑडियो की जांच की जा रही है। उसके आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें