फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बच्चों का ख्याल रखना': पति-ससुर के पैर छूकर कहे आखिरी शब्द, फिर महिला ने तोड़ा दम; क्लेश में उजड़ गया परिवार

Fri, 30 Oct 2026 05:42 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

करवाचाैथ पर क्लेश में एक परिवार उजड़ गया। महिला ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। तीन बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के परतापुर गांव में पति से झगड़े के बाद एक महिला ने सल्फास खा लिया। परिजन उसे सैफई ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला तीन बच्चों की मां थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक गांव के शिवपाल पुत्र गोरेलाल सविता और उनकी पत्नी किरन देवी (35) के बीच करवाचौथ की शाम कहासुनी हुई थी। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ। उस समय तीनों बच्चे घर पर थे।

झगड़े के बाद किरन देवी कमरे में गईं और सल्फास खा लिया। उन्होंने पति और ससुर के पैर छूकर जहर खाने की बात बताई और बच्चों का ख्याल रखने को कहा। परिजन और ग्रामीण उन्हें गंभीर हालत में सैफई अस्पताल ले गए। इलाज शुरू होने के करीब एक घंटे बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सैफई पुलिस ने किरन देवी का पोस्टमार्टम कराया। उनके मायके पक्ष के लोग परतापुर पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव गांव आने का इंतजार कर रहे थे। किशनी पुलिस ने बताया कि उसे घटना की जानकारी मिली है, लेकिन कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें