फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल के हाथ से छूटी राइफल, चाकू ठोडी में लगा

Tue, 24 Jan 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
महिला कांस्टेबल के हाथ से छूटी राइफल, चाकू ठोडी में लगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस लाइन में परेड के दौरान अचानक चक्कर आने पर महिला कांस्टेबल राजन कुमारी के हाथ से राइफल छूट गई। जमीन पर गिरते समय राइफल में लगा चाकू उसकी ठोडी में धंस गया। पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल मंगलवार को पुलिस लाइन में 26 जनवरी की परेड का रिहर्सल कर रही थी। सुबह करीब 9.30 बजे रिहर्सल के दौरान उसे चक्कर आ गया। इससे उसके हाथ में पकड़ी राइफल छूट गई। वह बेहोश होकर राइफल के ऊपर ही गिर गई जिससे राइफल में लगा चाकू उसकी ठोडी में धंस गया। इसके बाद उसे तुंरत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सुनील कुमार सक्सेना और अन्य अधिकारियों ने अस्पताल पहुंच कर महिला सिपाही का हाल जाना।
 
तो बड़ा हो सकता था हादसा.....
 महिला कांस्टेबल राजन कुमारी को परेड के दौरान चक्कर आने के बाद राइफल में लगा चाकू ठोड़ी में धंस गया। जिससे वह घायल हो गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर यह हादसा बड़ा भी हो सकता था अगर रिहर्सल से कुछ समय पूर्व ही पुलिसकर्मियों को दी गई सर्विस राइफल से फायरिंग न कराई गई होती। आरआई चंद्रप्रकाश शर्मा ने बताया कि परेड के दौरान मंगलवार को सभी को सर्विस राइफल दी गई थी। परेड के दौरान उनसे फायर कराए गए थे। घटना के समय राइफल में कोई कारतूस नहीं था।
विज्ञापन


कोट...
सभी पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग पीरियड में अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने, दौड़ने, परेड, फायरिंग आदि का विधिवत प्रशिक्षण दिया जाता है। हो सकता है कि महिला कांस्टेबल पहले से ही बीमार हो इसकी जानकारी उसने अधिकारी को न दी हो।
विज्ञापन

-सतीश चंद्र यादव, रिटायर्ड डीआईजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें