फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: महिला बोली-पति को झूठे मामले में फंसाना चाह रही पुलिस, परिवार को कर रही परेशान; एसपी से शिकायत

Mon, 16 Sep 2024 05:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में महिला ने एसपी से शिकायत की। कहा कि पुलिस पति को झूठे मामले में फंसाना चाह रही है। परिवार के लोगों को परेशान कर रही है। 
विज्ञापन
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक महिला ने भोगांव पुलिस पर पति को झूठे मामले में फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय में शिकायत दी। आरोप लगाया कि प्रभारी जान बूझ कर परेशान कर रहे हैं। विपक्षी को उनके खिलाफ धरने पर बैठा दिया है। मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्दोष पति को न्याय दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन


मामला भोगांव थाना क्षेत्र के मुरली नगर की है। यहां की निवासी गीता देवी ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंच कर शिकायत दी। बताया कि पड़ोसी हेमसिंह निवासी हरगनपुर की 25 जनवरी को हत्या कर दी गई थी। जिसमें शक के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। इसमें मृतक के सगे फूफा व पुत्रों का नाम आया था। उनका एक पुत्र दलवीर जेल भी भेजा गया था। 

उन्होंने पूरन से एक प्लॉट खरीदा था, जिस पर हेम सिंह का आधा मकान बना था। यह सब जानने के बाद प्रभारी निरीक्षक ने पति बिजेंद्र कुमार को मुल्जिम बनाना चाहा। वह आईजी के समक्ष पेश हुई तो जांच कराई गई। जांच में पति निर्दोष पाए गए। इसके बाद मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। इसमें प्रभारी निरीक्षक भोगांव नहीं थे। इसके बाद भी 12 सितंबर को उनके मायके जाकर भाई व परिजन को धमकाया गया। 
 
विज्ञापन

उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। उनके पास पति के निर्दोष होने के संबंध में कुछ सबूत भी हैं। अब पुलिस ने विपक्षी को उकसा कर धरना पर बैठा दिया है। ताकि पुलिस दबाव में आकर पति के खिलाफ कार्रवाई करे। एसपी से मामले में निष्पक्ष जांच कराने व कार्रवाई की मांग की है। आरोपों को लेकर प्रभारी निरीक्षक गगन गौड़ का कहना है कि शिकायत करने वाली महिला आरोपी बिजेंद्र की पत्नी हैं। आरोप पूर्णत: निराधार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें