फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द होगा मैनपुरी, बेवर बस स्टैंड का कायाकल्प

Mon, 22 Aug 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
कायाकल्प - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परिवहन विभाग यात्रियों की सुविधा के लिए मैनपुरी और बेवर बस स्टैंड के नए भवन बन रहे हैं। भोगांव, करहल बस स्टैंड का सुंदरीकरण और करहल का उच्चीकरण भी किया जा रहा है। 
विज्ञापन

जिले में मैनपुरी और बेवर दो डिपो संचालित हैं। शासन ने मैनपुरी, बेवर बस स्टैंड के नए भवन का निर्माण शुरू करा दिया है। इन दोनों डिपो के नए भवन में शापिंग काम्पलैक्स भी बनाए जा रहे हैं। वहीं करहल और भोगांव बस स्टैंड के सुंदरीकरण के साथ ही करहल बस स्टैंड का उच्चीकरण भी किया जा रहा है। विभागीय अफसरों का कहना है कि नए भवन बनने तथा सुंदरीकरण से जहां यात्रियों को सुविधा मिलेगी, वहीं रोडवेज की आय में भी वृद्धि होगी। नए भवनों का निर्माण साल के अंत तक पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।  

2055.36 लाख से होंगे कार्य
मैनपुरी। शासन ने बेवर बस स्टैंड के लिए 380 लाख, मैनपुरी बस स्टैंड के लिए 1102.02 लाख, करहल बस स्टैंड के उच्चीकरण और सुंदरीकरण के लिए 293.34 लाख एवं भोगांव बस स्टैंड के सुंदरीकरण के लिए 280 लाख रूपये आवंटित किया है।
विज्ञापन


शासन और विभाग की पहल पर जिले में दो बस स्टैंडों के नए भवन तथा दो के सुंदरीकरण का काम किया जा रहा है। साल के अंत तक सभी काम पूरे कराने का लक्ष्य है। यात्रियों को सुविधा के साथ इससे रोडवेज की आय में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन

   एमएचएस हैदर
   एआरएम, मैनपुरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें