फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेसेज तो आता है, लेकिन सिलेंडर नहीं

Mon, 22 Aug 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
रसोई गैस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी खाता में आने की प्रक्रिया शुरू होने से उपभोक्ताओं को राहत के बजाय परेशानी और बढ़ गई है।  बुकिंग कराने के कई दिनों तक सिलेंडर नहीं पहुंचता। जबकि मोबाइल पर डिलीवर्ड का संदेश आ जाता है। 
विज्ञापन

बता दें कि जिले में इस समय इंडेन, बीपी और एचपी की 21 गैस एजेंसी हैं। इन पर 1.50 लाख से अधिक कनेक्शन हैं। सभी एजेंसियों के ग्राहकों की शिकायत है कि मेसेज आने के बाद भी उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिला है। एजेंसी संचालक भी ऑनलाइन व्यवस्था होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं।  
केस नंबर एक
नगर निवासी अब्दुल रशीद का बीपी गैस एजेंसी से कनेक्शन है। 16 अगस्त को उन्हाेंने सिलेंडर की बुकिंग कराई थी। अभी तक उनका सिलेंडर नहीं आया। एजेंसी पर पहुंचने पर पता लगा कि 20 अगस्त की बुकिंग की गैस बांटी जा रही है। 
विज्ञापन

----
केस नंबर दो
गांव नगरिया निवासी रामकुमार ने 12 अगस्त को गैस एजेंसी पर सिलेंडर बुक कराया था। 18 अगस्त को सिलेंडर डिलीवर्ड होने का मैसेज भी उनके मोबाइल में आ गया। अभी तक सिलेंडर नहीं पहुंचा। 
-
गैस सिलेंडर बिना डिलीवर्ड हुए मैसेज नहीं आता। इसकी जांच कराकर समस्या का समाधान किया जाएगा। यदि किसी उपभोक्ता को इस तरह की शिकायत है, तो वे शिकायत करें।
विज्ञापन

 विकास गौतम
डीएसओ मैनपुरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें