फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में पांच करोड़ पौधे लगाकर बनाएंगे वर्ल्ड रिकार्ड

Sun, 12 Jun 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कस्बा के जमादार सिंह इंटर कालेज शिवनगर में रविवार को एक दिवसीय रिकार्ड पौधरोपण कार्यक्रम 2016 के संबंध में बैठक हुई। इसमें वन विभाग के अधिकारियों ने संबंधित लोगों को उनकी जिम्मेदारी दी। 
विज्ञापन


उप प्रभागीय वन अधिकारी पीके उपाध्याय ने कार्यक्रम से जुड़े घिरोर ब्लाक के समाजसेवी, अध्यापक, आडीटर, गवाहों कसे कहा कि घिरोर ब्लाक के ग्राम अचलपुर में 1 लाख 36 हजार पौधे, उसनीधा में 40 हजार, हड़ाई में 32 हजार, पड़रिया में 16 हजार, इटावा ब्रांच नहर में  3125  बड़े पौधे लगाने का कार्यक्रम है। इसमें सभी को निष्पक्ष होकर पौधों के लगने की रिपोर्ट देनी होगी। यह कार्यक्रम 14 अथवा 16 जुलाई को होगा। पूरे प्रदेश में 6 करोड़ पौधे लगाने का प्रस्ताव है। जिसमें 5 करोड़ पौधे वनविभाग, एक करोड़ पौधे अन्य विभागों के सहयोग से 24 घंटे में लगाकर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराना मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सपना है। इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी एसके उपाध्याय, सेक्शन वन अधिकारी चंद्रेश सोलंकी, वीट प्रभारी सुशील तिवारी, जिला पंचायत सदस्य यदुवंश यादव, क्षेत्रपाल सिंह, रामवरन सिंह, संजू यादव, हरवीर, प्रदीप यादव, भूपेंदर आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें