फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ सदस्य बनाने पर ही बन सकेंगे सक्रिय सदस्य

Sat, 03 Jan 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर में भारतीय जनता पार्टी के डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर कस्बा बेवर में चेयरमैन सरितकांत भाटिया के आवास पर बैठक हुई। इसमें प्रवासी प्रभारी मैनपुरी शिव सिंह चक पूर्व विधायक टूंडला ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन



 डिजिटल सदस्यता प्रवासी प्रभारी पूर्व विधायक टूंडला शिव सिंह चक ने बूथ अध्यक्षों और सदस्यता प्रमुखों को बताया कि जो सौ सदस्य बनाएगा। उसे सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा। जो एक हजार सदस्य बनाएगा। उसे प्रदेश स्तर पर सम्मान दिलाया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि आगामी 2017 में सभी दलों का सूपड़ा साफ होगा। भाजपा की सरकार बनेगी। नौ, 10 और 11 जनवरी को विशेष सदस्यता अभियान दिवस में ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का कार्य करें।


भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर जाकर सदस्य बनाएं। विधानसभा प्रभारी पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान ने कहा कि बेवर नगर भाजपा के लिए हमेशा से ही उपजाऊ रहा है। जिला महामंत्री रमा शंकर तिवारी ने सभी बूथ अध्यक्षों और सदस्यता प्रमुखों की उपस्थित लेकर कर्तव्य निष्ठा के साथ सदस्य बनाने के लिए कहा। कार्यक्रम का संचालन विजय सिंह ने किया। बैठक में अनुराग पांडेय, राहुल चतुर्वेदी, सुमित सिकरवार, उदय प्रताप, सुमित वर्मा, कुंदन लाल वर्मा, राजेश जोशी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें