फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जंगली सुअर खेतों में आलू की फसल कर रहे बर्बाद

Thu, 15 Jan 2026 02:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 2 घिरोर के नगला भवानी में जंगली सुअरों द्वारा नष्ट की गई आलू की फसल। स्रोत पीड़ित किसान
विज्ञापन
घिरोर। जंगली सुअर खेतों में घुसकर आलू की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। इससे किसान बहुत चिंतित हैं। किसानों ने जंगली सुअरों निजात दिलाए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीनेपुर के गांव नगला भवानी के किसानों का कहना है कि खेतों में खड़ी सरसों, आलू, लहसुन की फसलें जंगली सुअर खेतों में घुसकर बर्बाद कर रहे हैं। रात के समय झुंड के झुंड निकलकर खेतों में खड़ी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। राजकिशोर मिश्रा के खेत में घुसकर जंगली सुअरों ने आलू की फसल बर्बाद कर दी। ढाई बीघा आलू की फसल बर्बाद होने से वह परेशान हैं। राजेश कुमार मिश्रा, संजीव मिश्रा, जितेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, ब्रजेंद्र कुमार, अशोक कुमार, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार ने जिलाधिकारी से जंगली सुअरों से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें