फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण वध होते ही धूधू कर जला पुतला

Fri, 18 Nov 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
रावण वध होते ही धूधू कर जला पुतला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अजीतगंज महोत्सव में रामलीला का मंचन किया। समारोह में मेघनाथ, अहिरावण वध और रावण वध की लीला का मंचन किया गया। रावण वध के बाद तीस फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष अजय यादव ने भगवान की आरती उतार कर किया। रावण वध के बाद तीस फुट ऊंचे पुतले का दहन किया गया। पुतले की आतिशबाजी ने करीब एक घंटे तक आसमान में चमकीली छठा बिखेरी। दर्शकों ने लीला और पुतला दहन किया। जयकारों से रामलीला मैदान गूंजता रहा। पुतला दहन के समय डा. सौरभ मिश्रा, अतुल तिवारी, लकी मिश्रा, अनमोल मिश्रा, रौकी दुबे, पवन मिश्रा, रिषी अग्निहोत्री, आशीष मिश्रा, दिनेंद्र मिश्रा, सौरभ दुबे आदि मौजूद थे। संयोजक दिगेंद्र मिश्रा मीतू ने बताया कि शनिवार को शाम पांच बजे से कवि सम्मेलन और समापन समारोह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें