फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: कार नहीं दी तो सगाई के बाद तोड़ दिया रिश्ता

Tue, 16 Dec 2025 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। सगाई होने के बाद युवक ने कार की मांग रख दी। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर रिश्ता तोड़ दिया। इससे युवती तनाव में आ गई। युवक और परिजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी युवती ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि उसकी शादी फिरोजाबाद के गंगा नगर चौराहा निवासी अभिनव उर्फ नीतीश वर्मा से तय हुई थी। आगरा के एक होटल में 5 मई 2025 को सगाई भी हो गई थी। कुछ समय पहले लड़के पक्ष के लोगों ने स्कार्पियो कार की मांग शुरू कर दी। परिजन ने मांग पूरी कर पाने में असमर्थता जताई तो 28 अक्तूबर को फोन कर रिश्ता तोड़ दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने अभिनव उर्फ नीतीश, मां पूनम देवी, बहन रश्मि के प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि मामले जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें