फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सचिवों ने सौंपे डोंगल

Tue, 16 Dec 2025 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर/किशनी। विकासखंड कार्यालय पर जुटे ग्राम पंचायत सचिवों ने ऑनलाइन हाजिरी का विरोध करते हुए निर्णय को वापस लेने की मांग की। सोमवार को विरोध प्रदर्शन के बाद उन्होंने एडीओ पंचायत को डोंगल सौंप दिए।
विज्ञापन

विकासखंड कार्यालय पर काली पट्टी बांधकर विरोध करते हुए ग्राम पंचायत सचिवों ने बताया कि पहली दिसंबर से चलाए जा रहे ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सांकेतिक सत्याग्रह में विरोध प्रदर्शन करके नारेबाजी करते हुए डोंगल वापस कर दिए। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह गौर, हिमांशू यादव, नीरज यादव, प्रशांत यादव, योगेंद्र कर्दम भी मौजूद रहे।
इसके अलावा किशनी विकासखंड के ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों ने डोंगल/डीएससी एडीओ पंचायत कार्यालय में सौंप दिए हैं। सचिव ऑनलाइन हाजिरी का विरोध कर रहे हैं। रविनेश यादव, अनुज यादव, अरविंद कुमार, बिजेंद्र कुमार, अमन भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें