फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी ने शुरू किया व्हाट्स एप हेल्पलाइन

Wed, 16 Nov 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
जीआरपी ने शुरू किया व्हाट्स एप हेल्पलाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब हर नजर रेलवे स्टेशन और परिसर की निगेहबानी करेगी। जीआरपी ने भ्रष्टाचार और अपराध रोकने के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर परिसर में किसी भी संदिग्ध हरकत का वीडियो, ऑडियो और फोटो आदि भेज सकता है। यात्री भी अपनी शिकायत नंबर पर दे सकते हैं।
विज्ञापन

ट्रेन में टीटी वसूली कर रहा हो या बेटिकट यात्री को सुविधा शुल्क लेकर सीट आवंटित की जा रही हो अब जनता किसी भी शिकायत को तत्काल जीआरपी पुलिस तक पहुंचा सकती है। पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश ने जीआरपी का व्हाट्सएप नंबर 9454404444 जारी किया है।
जारी किए गए इस नंबर पर आम जनता रेलवे स्टेशन, परिसर, ट्रेन के अंदर/बाहर होने वाले किसी भी अपराध, भ्रष्टाचार आदि की शिकायत वीडियो, फोटो, ऑडियो आदि के माध्यम से भेज सकती है। रेलवे पुलिस प्राप्त शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करेगी। रेलवे स्टेशन परिसर पर भी बोर्ड के माध्यम लोगों को इस नंबर के बारे में जानकारी दी जा रही है। थानाध्यक्ष जीआरपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जनता की किसी भी शिकायत पर पुलिस कार्रवाई करेगी। रेलवे के सभी पुलिस कर्मियों को नंबर से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें