फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादे करे तो निभाए ऐसा हो हमारा एलएमए

Thu, 19 Jan 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
वादे करे तो निभाए ऐसा हो हमारा एलएमए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2017 की घोषणा होते ही राजनीतिक पार्टियों में चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं कालोनियों में चुनाव चर्चा का माहौल बना हुआ है। गुरुवार को मोहल्ला मिश्राना में किए गए वादे को पूरा करने वाले एमएलए को लेकर चर्चा हुई। घर के बाहर एकत्र लोगों ने पार्टी और नेता को चुनने के लिए अपने मापदंड बताए।
विज्ञापन

गुरुवार को चुनाव का माहौल जानने के लिए जब अमर उजाला की टीम नगर के मोहल्ला मिश्राना पहुंची तो बुजुर्गों के साथ युवा चुनावी चर्चा करने में मशगूल दिखे। घर के बाहर एकत्रित हुए इन लोगों में चर्चा का विषय ऐसा एमएलए था जो किए हुए वादों को पूरा करने में अडिग रहे और क्षेत्र की जनता के दिलों के करीब हो। मोहल्ला निवासी बुजुर्ग ज्ञानेंद्र दीक्षित का कहना है उनकी उम्र 75 से पार हो चुकी हैं कई सरकारें आईं और चली गईं। अधिकतर नेता सिर्फ चुनाव के वक्त ही जनता को याद करते हैं।  इस बार वह ऐसे प्रतिनिधि को चाहते हैं जो जनता के दिलों के नजदीक और उनका ध्यान रखने वाला हो। दिनेश कुमार मानते हैं कि सरकार और प्रशासन तक जनता की आवाज पहुंचाने की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधि पर होती है। इस सरकार में भी विकास हुआ। कुछ कमियां भी रहीं अगर मौजूदा जनप्रतिनिधि उन्हें समझे और उस पर काम करे तो जनता उसका साथ देगी। झुनझुन का कहना है कि अपराध पर रोकथाम, जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर उनका निस्तारण, क्षेत्र के लोगों की मूल भूत जरूरतों का समय से निस्तारण करने वाला ही जन प्रतिनिधि की ही इस बार जनता को जरूरत है। वह ऐसे ही प्रतिनिधि को चुनकर लाएगी। संजय मिश्रा का कहना है कि जनता की बात सुनने और क्षेत्र का विकास करने वाले जनप्रतिनिधि को ही चुना जाएगा। सभी किसी एक पार्टी का नहीं बल्कि एक ईमानदार और साफ स्वच्छ छवि का एमएलए चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें