फोटो 22 भोगांव के एक मोहल्ले में पानी के टैंकर से पानी भरने के लिए लाइन में खड़े लोग। संवाद
भोगांव। मोहल्ला ऊपरटीला स्थित नगर पंचायत के नलकूप पर लो वोल्टेज की समस्या के चलते पेयजल आपूर्ति बाधित चल रही है। लोगों को राहत दिलाने के लिए सोमवार को नगर पंचायत ने टैंकर अलग-अलग मोहल्लों में भेजकर पानी उपलब्ध कराया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
मोहल्ला ऊपरटीला स्थित पानी की टंकी पर लो वोल्टेज की समस्या से एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति प्रभावित थी। बमुश्किल पांच मिनट तक ही पानी की आपूर्ति हो पा रही थी। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष नेहा तिवारी ने पानी भरे टैंकर विभिन्न मोहल्लों में भेजकर आपूर्ति कराई। चेयरमैन ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या से विद्युत विभाग को अवगत करा दिया गया है।