फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: साइकिल से हज यात्रा पर निकले सुल्तान का किया इस्तकबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। दिल्ली निवासी सुल्तान मिर्जा साइकिल से सऊदी अरब की हज यात्रा पर निकले हैं। अलीगढ़, एटा और कुरावली होते हुए रविवार की देर शाम भोगांव पहुंचे सुल्तान मिर्जा का नगर में जगह-जगह इस्तकबाल
विज्ञापन

किया गया।
सुल्तान मिर्जा एक मई को दिल्ली से साइकिल से रवाना हुए थे। भोगांव पहुंचने पर वह मोहल्ला करियानीम निवासी इमरान सलमानी के आवास पर ठहरे। लोगों का उनसे मिलने का सिलसिला जारी रहा। सोमवार सुबह करीब छह बजे वह आगे की यात्रा के लिए रवाना हुए। इस दौरान लोगों ने सकुशल हज यात्रा की दुआएं दीं।
विज्ञापन

अहमद अली, आरिफ अली, इमरान चौधरी, बबलू, इमरान सलमानी, रहीसुद्दीन, नईमुद्दीन, वसीम अंसारी, जुबैर हुसैन, बिलाल सलमानी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें