हाईकोर्ट की खंडपीठ आगरा में स्थापित कराने की मांग को लेकर वकीलों का विरोध जारी है। मंगलवार को भी दीवानी और कलक्ट्रेट के वकीलों ने कार्य बहिष्कार किया। वकीलों ने कहा कि वह मांग को लेकर समय से आंदोलन कर रहे हैं। वह पीछे नहीं हटेंगे।
मंगलवार को कलक्ट्रेट पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश यादव और सचिव संजय त्रिवेदी के नेतृत्व में वकीलों ने हड़ताल की। सचिव ने कहा कि हाईकोर्ट की खंडपीठ आगरा में स्थापित होने से केवल वकीलों ही नहीं बल्कि वादकारियों को काफी राहत मिलेगी। बहिष्कार में जगदीश चंद्र, राजीश यादव सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।