फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने बाजार बंद कर किया थाने का घेराव

Mon, 21 Nov 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
घेराव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस की मनमानी और एक तरफा कार्रवाई के विरोध में सोमवार को व्यापारियों ने बाजार बंद कर करीब दो घंटे तक थाने का घेराव किया। उनकी मांग थी कि व्यापारियों के खिलाफ दर्ज किए मुकदमे को निरस्त किया जाए। साथ ही व्यापारियों से मारपीट करने और दहशत फैलाने के आरोपियों को गिरफ्तार करें। सीओ और एसडीएम के आश्वासन के बाद व्यापारी शांत हुए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रविवार को दर्जी से विवाद के बाद सपा से निष्कासित नेता के रिश्तेदार युवक और उसके साथियों ने जमकर बवाल मचाया था। दर्जी को तीन बार पीटने के साथ ही बीच बचाव में आए सराफा व्यापारियों को भी दौड़ा दौड़ा कर पीटा और उनकी दुकान में लूटपाट भी की थी। पूरे मामले को पहले थाना पुलिस दबाने की कोशिश करती रही। इसके चलते व्यापारियों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने बाजार बंद कर थाने पर प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे बाद थाना पुलिस ने व्यापारियों की तहरीर पर मुकदमा लिखा और राहुल नाम के युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। व्यापारियों का गुस्सा शांत होता इससे पहले ही पुलिस ने आरोपी युवकों की ओर से दी गई तहरीर पर छह व्यापारियों के खिलाफ मारपीट और डकैती का मुकदमा दर्ज किया।
सोमवार सुबह भाजपा नेताओं के साथ ही सैकड़ों व्यापारी थाने पहुंच गए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों की मनमानी के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। साथ ही सत्ता के दबाव में कार्रवाई करने की बात कही। इसकी जानकारी होने पर भाजपा नेता भी जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता के नेतृत्व में थाने पहुंच गए। मामला बढ़ता देख मौके पर सीओ और एसडीएम किशनी अमित कुमार भी पहुंचे। करीब दो घंटे तक चली वार्ता के बाद अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि किसी भी व्यापारी को झूठे मुकदमे में नहीं फंसाया जाएगा। मामले की जांच हर हाल में 25 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी। साथ ही आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद व्यापारियों और भाजपा नेताओं ने थाने का घेराव समाप्त किया। व्यापारियों का आक्रोश देखते हुए थाना पुलिस के साथ थानाध्यक्ष बिछवां, कुर्रा, बेबर, महिला थाना का फोर्स बुला लिया।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा नेता रामनरेश अग्निहोत्री, पूर्व विधायक अशोक चौहान, राहुल राठौर, राहुल चतुर्वेदी, प्रदीप चौहान, प्रेम सिंह शाक्य सहित मौजूद थे। इसके अलावा मौके पर पहुंचे चेयरमैन जैसीराम यादव ने कहा कि पीड़ित के खिलाफ रिपोर्ट लिखना गलत है। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें