फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1423 प्रत्याशियों का फैसला करेंगे 337331 मतदाता

Thu, 08 Oct 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शुक्रवार को तीन ब्लाकों में प्रथम चरण का मतदान होगा। गुरुवार को पूरे दिन जिला प्रशासन तैयारी में जुटा रहा। तीनों ब्लाकों में सुबह से लेकर देर शाम तक पोलिंग पार्टियां रवाना होती रहीं। जिला स्तरीय अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण में जागीर, सुल्तानगंज और कुरावली में मतदान होना है। वार्ड 15 को लेकर प्रशासन विशेष सावधानी बरत रहा है।
विज्ञापन

 नौ तारीख को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान होना है। इसके तहत जागीर, सुल्तानगंज और कुरावली के कुल 285 केंद्रों पर मतदान होगा। उक्त ब्लाकों में कुल 337331 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसके लिए गुुरुवार सुबह से ही सुल्तानगंज ब्लाक में नेशनल डिग्री कालेज भोगांव में पोलिंग पार्टियों को मतपेटिकाएं और मतपत्र वितरण का कार्य होता रहा। वहीं जागीर ब्लाक में पोलिंग पार्टियों को चौधरी सूरज सिंह जिला पंचायत इंटर कालेज से और कुरावली ब्लाक में देवनागरी इंटर कालेज में पोलिंग पार्टियों को मतपेटिकाएं बांटे जाने का कार्य होता रहा। हालांकि भोगांव में नेशनल डिग्री कालेज में दोपहर तक पोलिंग बूथ की सुरक्षा में तैनात फोर्स के न पहुंचने के चलते अधिकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तीनों ब्लाकों में चुनाव कार्य में कुल 5632 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। देर रात तक सभी पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी थीं। इस दौरान एडीएम सूर्यमणिलाल चंद्र और एएसपी ने तीनों ब्लाकों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं चुनाव प्रेक्षक प्रमोद चंद्र ने भी क्षेत्र में तैयारियों का जायजा लिया।

ब्लाक जागीर का गणित
जागीर ब्लाक में कुल 58 बीडीसी पदों के लिए 257 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा जिला पंचायत के तीन वार्डों 26, 27 और 32 के लिए मतदान होगा। जिला पंचायत के वार्ड नंबर 26 से 12, 27 से 15 और 32 से 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां पर कुल 37 ग्राम पंचायतें हैं। इन पर बने 76 मतदान केंद्रों पर 128 बूथ बनाए गए हैं। इन पर ब्लाक के कुल 82586 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन


ब्लाक सुल्तानगंज का गणित
सुल्तानगंज ब्लाक में कुल 106 बीडीसी पदों के लिए 628 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा जिला पंचायत के चार वार्डों 9, 10, 11 और 12 के लिए मतदान होगा। जिला पंचायत के वार्ड नंबर 9 से 30, 10 से 22, 11 से 32 और 12 से 18 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां पर 71 ग्राम पंचायतें हैं। इन पर 126 मतदान केंद्रों पर कुल 230 बूथ बनाए गए हैं। इन पर 149779 मतदाता वोट डालेंगे।

ब्लाक कुरावली का गणित
कुरावली ब्लाक में कुल 83 बीडीसी पदों के लिए 346 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा जिला पंचायत के तीन वार्डों 13, 14 और 15 के लिए मतदान होगा। जिला पंचायत के वार्ड नंबर 13 से 18, 14 से 11 और 15 से 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां पर 64 ग्राम पंचायत हैं। इनमें 83 मतदान केंद्रों पर कुल 177 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इन पर 104696 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें