महिला के साथ रेप हुआ तो पति ने लगा लिया फंदा
शादी के महज आठ माह में पति-पत्नी के बीच बढे़ तकरार में शुक्रवार को विवाहिता ने फांसी लगाकर जान ने दी। घटना के बाद शव को घर में ही डाला छोड़कर पति और सास भाग गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना भोगांव क्षेत्र के गांव मोटा निवासी रामकिशन ने पुत्री पूनम (19) की शादी वर्ष 2016 मई माह में एक सामूहिक शादी समारोह में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरोहिताना निवासी उत्तम बाथम के साथ की थी। कुछ दिनों बाद ही पति-पत्नी के बीच तकरार होने लगा। आरोप है कि सास राधा देवी और पति आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। शुक्रवार अपराह्न करीब 11 बजे पूनम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवारीजनों ने उसे फंदा से उतारकर बेड पर लिटा दिया। इसके बाद मौके से भाग गए। पड़ोसियों ने पुलिस और मृतका के परिवारीजनों को मामले की जानकारी दी। घटनास्थल पहुंचे एसआई ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता रामकिशन की तहरीर पर पति उत्तम और सास के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।