लंबे समय से मानदेय का इंतजार कर रहे वित्तविहीन शिक्षकों को सरकार ने तोहफा दिया है। दीपावली से पूर्व 38 कालेजों के लगभग 400 शिक्षकों के खाते में मानदेय पहुंच गया है। इसके चलते शिक्षकों की दीपावली मीठी हो गई है।
उल्लेखनीय है कि लंबे समय से वित्तविहीन शिक्षक मानदेय देने की मांग कर रहे थे। इसके चलते जिले के 217 कालेजों के शिक्षकों को मानदेय देने की घोषणा सरकार की थी। इसी के चलते जिन कालेजों का डाटा भेज दिया गया है। उन कालेजों के शिक्षकों को मानदेय भेजा रहा है। अभी तक 38 कालेजों के लगभग 400 शिक्षकों का मानदेय खातों में भेजा जा चुका है। मानदेय मिलने शिक्षकों में खुशी की लहर है।
सरकार ने शिक्षकों को दीपावली पर मानदेय के रूप में तोहफा दिया है। शिक्षकों के अनुसार उनमें खुशी की लहर है। इसके चलते वित्तविहीन शिक्षकों ने सरकार को बधाई दी है। साथ ही जो शिक्षक रह गए हैं उनको को भी मानदेय देने की मांग की है। डीआईओएस आरपी यादव का कहना है कि जिन शिक्षकों की फाइलें आ गईं थी उनको भेज दिया गया है। वहीं जो आ रही हैं उनके में भी शीघ्र भेज दिया जाएगा।