फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पोस्टर प्रतियोगिता में विशाल प्रथम और अर्चना रहीं दूसरे स्थान पर

Wed, 23 Sep 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 10 पोस्टर प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी अपने द्वारा तैयार किए गए पोस्टर के साथ। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औडेन्य पड़रिया में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता हुई। पोस्टर प्रतियोगिता में विशाल सिंह ने प्रथम और अर्चना ने द्वितीय स्थान पाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एसपी सिंह ने सेवा, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जय प्रकाश यादव ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। पोस्टर प्रतियोगिता में आयुष चौहान बीएससी तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ. जगजीवन राम, डॉ. गीता देवी और डॉ. प्रमोद कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।



सेवा संकल्प अभियान 200 छात्रों ने भाग लिया
मैनपुरी। श्री चित्रगुप्त महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में महाविद्यालय के लगभग 200 छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में मेरे सपनों का भारत विषय पर भाषण शामिल था। इसके साथ ही ड्रॉइंग और सामान्य ज्ञान क्विज़ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार कुदेशिया ने इन कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। डॉ. पीसी कुशवाह और डॉ. नुपुर सिन्हा ने इन प्रतियोगिताओं का संयोजन किया। डॉ. प्रमोद वशिष्ठ और डॉ. यतेंद्र सिंह ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर डॉ. राजीव रंजन, डॉ. शिखा सक्सेना और डॉ. नरेंद्र कुमार यादव मौजूद रहे।



मेरे सपनों का भारत में छात्रों ने रखी परिकल्पना
भोगांव। नेशनल महाविद्यालय में बुधवार को आयोजित विकसित भारत-2047 की संकल्पना के तहत मेरे सपनों का भारत कैसा होना चाहिए विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। छात्र-छात्राओं ने विकसित और आत्मनिर्भर भारत पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।
निर्णायक मंडल में शामिल प्रो. फतेह सिंह, डॉ. आशुतोष मिश्रा और डॉ. सीमा सक्सेना शामिल रहे। मेरे सपनों का भारत में छात्रों ने रखी परिकल्पना


सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, सेजल प्रथम
मैनपुरी। कुंवर आरसी महिला महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा सेजल ने पहला स्थान प्राप्त किया। बीए तृतीय सेमेस्टर की निधि शर्मा दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर की तान्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शेफाली यादव ने विजेता छात्राओं को बधाई दी। कार्यक्रम अधिकारी विभा जैन ने भी विचार व्यक्त किए। अंत में विजेता छात्राओं को प्रमाणपत्र दिए गए। संवाद

फोटो 10 पोस्टर प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी अपने द्वारा तैयार किए गए पोस्टर के साथ। स्रोत आयोजक

फोटो 10 पोस्टर प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी अपने द्वारा तैयार किए गए पोस्टर के साथ। स्रोत आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें