रिश्वत लेते हुए कर्मचारी का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट स्थित राजस्व अधिकारी कार्यालय में सुविधा शुल्क लिए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वादकारी को तारीख देने के बाद कर्मचारी द्वारा रुपये लेना दिखाया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद कर्मचारियों में हड़कंप है।
भ्रष्टाचार की जडे़ सरकारी तंत्र में गहरी हैं। सरकार की तनख्वाह लेने के बाद भी कुछ कर्मचारी सुविधा शुल्क लेने से बाज नहीं आते। हाल ही कलक्ट्रेट स्थित आरओ कार्यालय में तारीख पर आए एक बुजुर्ग वादकारी से तारीख दिए जाने के बाद कर्मचारी ने सुविधा शुल्क की मांग की। जब वादकारी ने उसे रुपये निकालकर दिए तो उसे अगली तारीख बताई गई। उक्त वीडियो में जो कर्मचारी रुपये लेते दिखाया गया है उसका नाम पता नहीं लग सका है। मगर वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक आरओ कार्यालय के अलावा अन्य स्थानों पर भी सुविधा शुल्क के बिना काम नहीं होता। बहरहाल इस वीडियो के वायरल होने के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।