फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव चंदपुर में फिर हुई फायरिंग

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चंदपुर में गुरुवार सुबह प्रधानी चुनाव की रंजिश के चलते एक बार फिर फायरिंग हुई। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही फायरिंग करने वाले भाग गए। वहीं पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर शिकायतकर्ता पक्ष के ही दो लोगों को थाने में बैठा लिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव चंदपुर में सुबह 6:30 बजे प्रधान पक्ष ने पुलिस को सूचना दी कि गांव में विरोधी पक्ष के लोग गालीगलौज और फायरिंग कर रहे हैं। आनन फानन में चौकी नवीगंज और थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो फायरिंग बंद हो चुकी थी। फायरिंग करने वाले भाग गए। हिरासत में लिए गए प्रधान के भाई विश्वप्रताप सिंह ने बताया कि वह अपने ट्यूबवेल पर 10-12 लोगों के साथ अलाव जलाकर ताप रहे थे।

तभी गांव के पवन, कल्लू, झुन्नू समेत पांच छह लोग गालीगलौज करते हुए आ गए। उसने गाली गलौच करने से मना किया तो उक्त लोग फायरिंग करने लगे। उसने भागकर जान बचाई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस प्रधान के भाई विश्वप्रताप सिंह और रामवीर को थाने ले गई। विपक्षी पार्टी के लोगों को पकड़ने के लिए भी पुलिस ने दबिश दी लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि विपक्षी पार्टी का कहना है कि प्रधान पक्ष के लोग ही फायरिंग करते हैं। मामले की जांच की जा रही है दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें