शहीद मेला ग्राम विकास किसान प्रदर्शनी में कपिल मुनि महाविद्यालय करपिया के छात्र छात्राओं ने शहीद मेला पंडाल में आजादी की रक्षा का संकल्प नामक विषय पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान पूरा पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। शुभारंभ मुख्य अतिथि भगवानदास मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर पूजन कर किया।
कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने दहेजप्रथा पर रोेक लगाने, पर्यावरण संरक्षण के लिए भ्रष्टाचार पर रोक लगाने संबंधी नाटक पेश किया। इसके अलावा देशभक्ति से संबंधी नाटक, गीत, कहानी और एकांकी पर छात्रों ने प्रस्तुति दी। छात्र छात्राओं ने देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा सही मुसीबत, कष्ट का मार्मिक मंचन गीतों और कहानी के जरिए किया। कार्यक्रम संयोजक प्राचार्य डा. मयंक कुमार सिंह ने कहा कि देश की आजादी के लिए हमारे देश के हजारों लाखों लोग हंसते हंसते मौत की नींद सो गए। इसके बाद ही हम आजाद भारत देश में रह रहे हैं। हमें आजादी की रक्षा के लिए संकल्प लेना होगा। कार्यक्रम का संचालन डा.शैलेंद्र सिंह ने किया। इस मौके डा. भूपेंद्र सिंह, डा. महावीर सिंह, डा. नीरू सिंह, प्रवीन कुमार, योगेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
29एमएनपी 5सी: कपिल मुनि महाविद्यालय द्वारा शहीद मेला पांडाल में प्रस्तुतियां देते छात्र छात्राएं