मैनपुरी में ब्राह्मण नेता किशन दुबे की गिरफ्तारी पर समर्थकों ने हंगामा कर दिया। थाने का घेराव करते हुए जाम लगा दिया। माैके पर पुलिस समर्थकों को समझाती रही।
मैनपुरी में ब्राह्मण समाज के नेता किशन दुबे को एक पुराने मामले में वारंट पर कोतवाली पुलिस ने सुबह 11 बजे गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ब्राह्मण समाज के साथ ही उनके अन्य समर्थक कोतवाली में डेरा जमाए रहे।
विज्ञापन
आक्रोशित समर्थकों ने कोतवाली के बाहर आड़ी तिरछी गाड़ियां लगाकर जाम लगाया। करीब 25 मिनट बाद पुलिस के समझाने पर जाम खोला जा सका। समर्थक कोतवाली पर डटे रहे। नेता किशन दुबे की रिहाई की मांग करते रहे।