फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में रफ्तार का फिर दिखा कहर: खेत में दोड़ी कार कई बार पलटी, 20 वर्षीय युवती की मौत; दो दोस्त घायल

Mon, 28 Sep 2026 09:48 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में कई बार पलट गई, हादसे में 20 वर्षीय राधा की मौत हो गई। कार सवार दो युवक विनायक और प्रखर घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
 
विज्ञापन
आगरा में रफ्तार का फिर दिखा कहर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में रविवार रात को भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार गांव मई के पास खेतों में जाकर कई पलटे खाने के बाद रुक सकी। कार में एक युवती और दो युवक सवार थे। इनमें से युवती की मौत हो गई। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि मृतका 20 वर्षीय राधा है। वह खंदौली क्षेत्र की रहने वाली थी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर परिजन पहुंच गए। वहीं घायलों में बल्केश्वर के रहने वाले विनायक और प्रखर शामिल हैं। दोनों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। तीनों आपस में दोस्त हैं। रात में मिलने के लिए युवक आए थे। तभी गाड़ी चलाते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन


पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। परिजन की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें