फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: वेबसाइट पर 15 नवंबर तक शिक्षक डाटा करें अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के माध्यमिक विद्यालयों को वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए शिक्षकों का डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। यह डाटा 15 नवंबर तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य है। इसका उद्देश्य प्रयोगात्मक परीक्षा और मूल्यांकन कार्य के लिए परीक्षकों की नियुक्ति करना है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि प्रधानाचार्यों को अपने विद्यालय के सभी कार्यरत शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कार्मिकों का विवरण अपलोड करना होगा। विवरण की पूर्ण सतर्कता और गहनता से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से शिक्षकों का नाम, पदनाम, जन्मतिथि और नियुक्ति तिथि की पुष्टि करनी होगी। मोबाइल नंबर, शैक्षिक अर्हता तथा अध्यापन विषय का नाम और कोड भी सावधानीपूर्वक जांचा जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी शिक्षक की गलत विषय में परीक्षक के रूप में नियुक्ति न हो। एक शिक्षक का विवरण एक से अधिक विद्यालयों में नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें