फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफ! अभी से इतनी गर्मी

Tue, 05 Apr 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मौसम के तेवर जनजीवन को अभी से झुलसाने लगे हैं। धूप निकलने पर पारा तेजी से बढ़ता है। वहीं रात में भी गर्माहट महसूस होती है। गर्मी के ये तेवर देखकर लोग घबराकर कहने लगे हैं कि अभी से ये हाल है तो आने वाले दिनों में क्या होगा।
विज्ञापन


पिछले महीने तक मौसम दिन में गर्म और शाम को सर्द सा चलता आ रहा था, लेकिन अब अचानक इसके तेवर बदल गए हैं। वातावरण में गर्माहट तेजी के साथ बढ़ती जा रही है। आसमान में हालांकि हल्के फुल्के बादल छा जाते हैं, लेकिन वातावरण में बढ़ती गर्मी जनजीवन को व्याकुल करने लगी है। दिन में धूप निकलने पर आग सी बरसने लगती है। बिना अंगोछे के सड़कों पर निकलना मुश्किल हो जाता है। गर्मी के बढ़ने से पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं यह रात में 25 डिग्री रहा जो सामान्य से क्रमश: तीन व सात डिग्री सेल्सियस अधिक है। रात में पहले जो हल्की सी ठंडक महसूस होती थी। वह काफूर हो गई है। गर्मी के साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी जारी है जो जनसामान्य को डंक मार कर सोने नहीं देते हैं। शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी के बावजूद खेतों में किसान जुटे पड़े हैं। रबी फसल की कटाई का दौर है। गेहूं की कटाई पूरे क्षेत्र में जोरदारी से चल रही है। पिछले साल की मौसम की मार से किसान पहले से ही परेशान है। इसलिये जल्द से जल्द रबी की फसल काट लेना चाहता है। डर लगा है कि कहीं बारिश हो गई तो बंटाधार हो जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें