फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ता ने बैंक में किया हंगामा

Tue, 05 Apr 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर के स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में 40 हजार रुपये निकालने पहुंचे उपभोक्ता ने जमकर हंगामा किया। युवक का आरोप है कि बैंक कैशियर ने उसे जो नोट उसे दिए उसमें से पांच-पांच सौ के आठ नोट नकली निकले। नोट वापस बदलने के लिए जब उसने कैशियर से कहा तो उसने इंकार कर दिया। काफी देर तक बैंक में चले इस हंगामे को ब्रांच मैनेजर के हस्तक्षेप के बाद खत्म किया जा सका। 
विज्ञापन


मोहल्ला न्यू गाड़ीवान निवासी राजपाल मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक पहुंचा। यहां उसने निकासी फार्म भर अपने खाते से चालीस हजार रुपये निकाले। कैशियर ने उसे 50 हजार की गड्डी से 20 नोट निकालने के बाद 40 हजार रुपये दे दिए। राजपाल ने जब कैश गिना तो उसमें आठ नोट नकली थे। उपभोक्ता का आरोप है इसकी शिकायत जब उसने कैशियर से की तो उसने रुपये वापस करने से इंकार कर दिया। राजपाल ने ये भी आरोप लगाया कि कैशियर ने जान-बूझकर उसे नकली नोट दिए। पूरे मामले की जानकारी होने के बाद ब्रांच मैनेजर एके झा ने उपभोक्ता से बात की। कहा कि सात दिनों बाद मथुरा से टीम आकर सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी। अगर उसे बैंक से नकली नोट दिए गए हैं  तो मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ब्रांच मैनेजर ने उपभोक्ता का नाम पता और नकली नोटों की सीरीज लेने के बाद सात दिन में भुगतान का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद विवाद शांत किया जा सका। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें